ज़ोन सोशियो एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
उदयपुर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E2 के तत्वावधान में सेक्टर-11 स्थित “द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स” में ज़ोन सोशियो एवं प्रांत तथा बहुप्रांतके निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारियों, क्लब अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय निदेशक इंडोर्सी लायन कुलभूषण मित्तल,इंदौर थे, जबकि बहुप्रतीय चेयरमैन निर्वाचित लायन प्रवीण वशिष्ठ उज्जैन, द्वितीय उप प्रांतपाल निर्वाचित लायन जितेंद्र मित्तल मंदसौर, वाइस एरिया लीडर-एलसीआईएफ लायन अनिल नाहर एवं पीएमसीसी लायन अरविंद चतुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही दोनों रीज़न चेयरपर्सन लायन अंजुला व लायन अजय मोर भी उपस्थित रहे ।
समारोह में एमसीसी इलेक्ट लायन प्रवीण वशिष्ठा द्वारा चारों ज़ोन चेयरपर्सन—लायन वंदना शुक्ला, लायन बी.एल. लोढ़ा, लायन डी.एस. चौहान एवं लायन अनिल सिंघटवारिया—को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी क्लब अध्यक्षों व सेक्रेटरी को सर्विस जैकेट प्रदान की गई। मुख्य अतिथि लायन कुलभूषण मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले समय में एक लायंस विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रयास किए जाएंगे तथा पूरे राष्ट्र में उसकी शाखाएं खोली जाएगी। उन्होंने चारों ज़ोन चेयरपर्सन का सम्मान चिह्न (कलश )प्रदान कर अभिनंदन किया तथा सभी क्लब अध्यक्षों को पिन लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर लायन अरविंद रस्तोगी, लायन राजेश शर्मा एवं लायन नितिन शुक्ला को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं संगठन में विशेष योगदान के लिए मल्टीपल मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी पिन लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन एवं आयोजन ज़ोन चेयरपर्सन लायन वंदना शुक्ला, लायन बी.एल. लोढ़ा, लायन डी.एस. चौहान एवं लायन अनिल सिंघटवारिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के अंत में फेलोशिप एवं रात्रि भोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने सहभागिता कर आपसी सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ किया।


0 टिप्पणियाँ