Ticker

6/recent/ticker-posts

भावी पीढ़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ धरोहर है पौधे - आभा गांधी

भावी पीढ़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ धरोहर है पौधे - आभा गांधी

भावी पीढ़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ धरोहर है पौधे - आभा गांधी

पौधों की नियमित देखभाल का लिया संकल्प

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। एक व्यक्ति, एक वृक्ष; एक परिवार, अनेक वृक्ष, यही आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे मूल्यवान धरोहर होगी। साथ ही संकल्प लें कि जब तक पौधा एक मजबूत वृक्ष न बन जाए, तब तक उसका संरक्षण करते रहेंगे । यही वास्तविक पर्यावरण सेवा है। उक्त उदगार अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी ने वैशालीनगर में महिला इकाई द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम ने कहे । इस अवसर पर ट्री गार्ड सहित 6-7 फुट के छायादार पौधे लगाये गए । महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश विजय, शहर अध्यक्ष बेला विजय ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि हरियाली होना आज की महती आवश्यकता है । 

कार्यक्रम में मीनाक्षी, अर्चना, सुनीता, श्वेता, संतोष, प्रीति, आस्था, भाव्या, प्रियंका सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी । आभा राजेंद्र गांधी की ओर से सभी को अल्पाहार कराया गया । सभी ने हरियाली के लिए पौधे रोपने , उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया । सभी ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में सावन महोत्सव मनाने एवं लहरिया कार्यक्रम आयोजित करने का एकमत निर्णय लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ