Ticker

6/recent/ticker-posts

चिकित्सकों का सम्मान हमारा गौरव

चिकित्सकों का सम्मान हमारा गौरव

चिकित्सकों का सम्मान हमारा गौरव

चिकित्सकों का सम्मान हमारा गौरव

18 सी ए का भी किया अभिनंदन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। इंटरनेशनल डॉक्टर डे पर लायंस क्लब अजमेर द्वारा पंचशील नगर स्थित क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में 22 चिकित्सकों का स्वागत किया गया । डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि हॉस्पिटल के निदेशक डाॅ रमेश क्षेत्रपाल सहित सभी 22 चिकित्सकों को शाल एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

क्लब अध्यक्ष लायन नीता भटनागर ने बताया कि मानसरोवर कॉलोनी स्थित महेंद्र जैन मानसिक अस्पताल मानसरोवर कालोनी में भी 12 चिकित्सकों को व अन्य विभिन्न जगहों पर 9 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया । इसी तरह सी ए डे के उपलक्ष में ए एस इन्स्टिट्यूट पर 8 चार्टेड अकाउंटेंट्स का  उपरणा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । अन्य विभिन्न जगहों पर व्यक्तिगत रूप से 10 सी ए को सम्मानित किया गया । 

इस अवसर पर लायन अभिषेक अजमेरा, लायन संजय शर्मा, लायन आर पी शर्मा, लायन अशोक जैन, लायन सतीश भटनागर, सह सचिव लायन अजय ईनाणी, लायन अरूण टंडन लायन जे के जैन, लायन सुधीर मूंदड़ा , लायन इंद्रा जैन, लायन किरण जैन, लायन अशोक जैन, कोषाध्यक्ष पुष्पा ईनाणी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। क्लब सचिव लायन शारदा टंडन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ