त्रिभुवन काबरा का गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति ने किया अभिनंदन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की कुचामन शाखा द्वारा देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं आर. आर. ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमेन त्रिभुवन काबरा के कुचामन आगमन पर उनके द्वारा किए गए सेवा और संस्कार कार्यों के लिए समिति के राष्ट्रीय मुख्यालय न्यू कॉलोनी स्थित ‘रामेश्वरम’ में उनका भव्य एवं भावपूर्ण अभिनंदन किया गया।
समिति की अजमेर जिला महिला इकाई की अध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने किया। अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा त्रिभुवन काबरा का साफा, शॉल, मुक्ताहार, “हे नाथ मैं आपको भूलूं नहीं” स्मृति चिन्ह, समिति का मोमेंटो, फोल्डर, दुपट्टा एवं सम्मान पत्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्यामसुंदर मंत्री ने विरक्त संत रामसुखदास जी महाराज की प्रेरणा से गठित समिति के उद्देश्यों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। समिति द्वारा कन्या संरक्षण, संस्कार निर्माण, भ्रूण हत्या रोकथाम, बेटी को समय पर ब्याहो, बहु को आगे पढ़ाओ तथा जनजागरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को जानकर उद्योगपति त्रिभुवन काबरा ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा समिति के प्रयासों की सराहना की साथ ही आर आर ग्लोबल द्वारा चलाए जा रहे संस्कार कार्यों एवं विधालयों के बारे में जानकारी दी ।
कार्यक्रम में नागौर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश नारायण मुन्दड़ा, कुचामन माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष मोहन प्रकाश मालपानी, कुचामन गौशाला अध्यक्ष नन्द किशोर बिडला, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की युवा इकाई के अध्यक्ष भरत स्वामी, सुरेशचंद झंवर, कमल मालपानी, शोभा मंत्री सहित अनेक साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जगन्नाथ पुरी की नारियल पर बनी प्रतिमा काबरा को भेंट कर जगन्नाथ मंदिर का प्रसाद सभी को वितरित किया ।

0 टिप्पणियाँ