मिशन मुस्कान के तहत सेवा कार्य : बेघर एवं विस्थापित बच्चों के लिए सहयोग
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब अजमेर द्वारा वैशालीनगर स्थित मानसरोवर कालोनी में उड़ान संस्था को लायन सतीश भटनागर के सहयोग से बेघर एवं हाल ही मे विस्थापित बच्चों की सहायतार्थ 3000 रुपए राशि की सहायता दी गई ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय मुख्य कार्यक्रम मिशन मुस्कान के तहत जरूरतमंद लोगों को सहयोग कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है । यह सिर्फ सेवा कार्य नहीं है, बल्कि अभावग्रस्त व्यक्ति की पूर्ति करने का जन आंदोलन है ।
क्लब अध्यक्ष लायन नीता भटनागर ने बताया कि इस सेवा कार्य में लायन अजय ईनाणी,लायन पुष्पा ईनाणी, लायन राधेश्याम गर्ग, उषा गर्ग, लायन बी एन अरोड़ा, लायन ममता अरोड़ा, लायन आर पी शर्मा लायन राज शर्मा लायन अरुण टण्डन, लायन नरेंद्र कुमार माथुर ने उपस्थित दर्ज कराते हुए मिशन मुस्कान के तहत और अधिक कार्य करने का संकल्प लिया ।

0 टिप्पणियाँ