लायंस क्लब प्रीमियम का पदस्थापना समारोह कल
लायनेस्टिक ईयर 2026-27 की नई कार्यकारिणी
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायन्स क्लब अजमेर प्रीमियम का बहुप्रतीक्षित पदस्थापना समारोह 21 जुलाई को सायं 7 बजे वैशाली नगर स्थित होटल फर्न में फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स की थीम पर भव्य समारोह के साथ आयोजित होगा।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन प्रवीण वशिष्ठ, पदस्थापना अधिकारी के रूप में पूर्व मल्टीपल काउंसिल सेक्रेटरी लायन सतीश बंसल नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे । विशिष्ट अतिथि उपप्रांतपाल लायन सी पी विजयवर्गीय, कोटा होंगे ।
समारोह में निवर्तमान प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, लायन सुधीर सोगानी, सम्भागीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन रीना श्रीवास्तव , लायन चेतना उपाध्याय भी मौजूद होंगे । मंगलवार को होने वाले इस समारोह में प्रेसिडेंट लायन अनिल उपाध्याय, सेक्रेटरी लायन वंदना गोयल एवं कोषाध्यक्ष लायन सुबोध गर्ग के नेतृत्व में क्लब की नई कार्यकारिणी का विधिवत लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए पदस्थापन किया जाएगा।
क्लब पदाधिकारियों ने सभी लायन सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों से समारोह में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का आग्रह किया है । कार्यक्रम संयोजक लायन अजय गोयल को बनाया गया है ।



0 टिप्पणियाँ