गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की विशेष बैठक
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति भारत की नागौर शाखा की एक विशेष बैठक सत्यनारायण भंडारी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री के सानिध्य में आयोजित हुई ।
समिति की अजमेर जिला इकाई अध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुन्दर मंत्री ने संस्था के बारे में बताया कि यह संस्था ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित संस्था है जो भ्रूणहत्या रोकथाम एवं संस्कार निर्माण के कार्य, सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए कार्य करती है ।
इस अवसर पर कार्यकारिणी की मिटींग का आयोजन किया गया जिसमें सचिव कैलाश सारडा ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर मंत्री, नागौर शाखा के संरक्षक शिवशंकर व्यास, अध्यक्ष सत्यनारायण भंडारी, कार्यकारिणी सदस्य रामानुज मालानी, दिलीप भोजक, मनोज कचोलिया, विनोद डागा, कैलाश अग्रवाल, संजय गोयल, राजेश रावल उपस्थित रहे । इस अवसर पर स्वामीजी के महामंत्र “हे मैरे नाथ में आपको भूलूँ नहीं” की एलईडी भी अध्यक्ष को भेंट की ।
अध्यक्ष सचिव ने सभी उपस्थित साधकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया एवं सभी का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर गहन विचार विमर्श एवं परिचर्चा कर दो माह में एक स्कुल में मातृ - पितृ चरण वंदन कार्यक्रम, 2 स्कूलों में गीता ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, बेटी को समय पर ब्याहो बहु को आगे पढ़ाओ विषय पर मातृशक्ति सम्मेलन, संयुक्त परिवार, ख़ुशहाल परिवार कार्यक्रम, भ्रूण हत्या रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली, संस्कार निर्माण एवं परम्परागत परम्पराओं की जानकारी एवं विभिन्न प्रकार के परिपत्र वितरण आदि कार्यक्रम करने का निर्णय किया गया । श्याम सुन्दर मंत्री ने पहली मिटींग में इस प्रकार के आयोजन हाथ में लेने की सराहना की एवं अन्य शाखाओं के लिए प्रेरणास्पद बताया । सभी साधकों का आभार जताया ।

0 टिप्पणियाँ