Ticker

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब प्रीमियम का फेलोशिप टूर : माउंट आबू के लिए रवाना

लायंस क्लब प्रीमियम का फेलोशिप टूर : माउंट आबू के लिए रवाना

लायंस क्लब प्रीमियम का फेलोशिप टूर : माउंट आबू के लिए रवाना

भ्रातत्व भावना एवं आपसी सौहार्द के उद्देश्य के साथ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा दो दिवसीय फेलोशिप टूर का आयोजन किया गया ।  

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 6 बजे क्लब के सदस्य अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ बस द्वारा माउंट आबू के लिए रवाना हुए । यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में सदस्यों ने गाते-गुनगुनाते, अंताक्षरी एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ वातावरण आनंदमय बनाया ओर सफर सुगमता से कट गया ।

रास्ते में पाली जिले के जाड़न स्थित विश्व प्रसिद्ध ओम मंदिर के दर्शन कर सदस्यों ने गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सुमेरपुर एवं सिरोही होते हुए अरावली की हरियाली से भरपूर वादियों के बीच यात्रा का आनंद लेते हुए सभी सदस्य माउंट आबू पहुंचे। प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग के ध्येय व्यक्त आओ खुशियां बांटे की तर्ज पर माउंट आबू में विभिन्न दर्शनीय, धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। साथ ही गुरुवार को माउंट आबू/आबू रोड स्थित अरावली लायंस क्लब के साथ एक संयुक्त फेलोशिप मीट का कार्यक्रम है । ट्यूर का उद्देश्य आपसी सौहार्द एवं संबंधों को सुदृढ़ करना है। प्रान्त में भाईचारा, सेवा एवं सामाजिक दायित्वों को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। ट्यूर में क्लब के 31 सदस्य शामिल है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ