Ticker

6/recent/ticker-posts

शौर्य क्लब ने भाग लिया प्रांतीय अधिवेशन में

शौर्य क्लब ने भाग लिया प्रांतीय अधिवेशन में

शौर्य क्लब ने भाग लिया प्रांतीय अधिवेशन में

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई-2 के वार्षिक 9वें प्रांतीय अधिवेशन खुशियों की गूंज प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग की अध्यक्षता में कोटा में भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ ।  

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि अधिवेशन में लायंस क्लब अजमेर शौर्य की सदस्यों ने क्लब अध्यक्ष लायन रीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । 

क्लब सचिव लायन भावना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन प्रिया बंसल, लायन शैलेश बंसल, लायन सुशीला राठौड़, लायन सुनीता शर्मा, लायन सीमा शर्मा, लायन अंशु बंसल, लायन राजकुमारी पांडे, लायन जागृति केवलरमानी , महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी सहित अन्य शामिल थे । 

अवसर पर लायनेस्टीक ईयर 2026-27 के लिए निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ