Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री निवास पर बंगाल चुनाव जीत की खुशी

मुख्यमंत्री निवास पर बंगाल चुनाव जीत की खुशी

मुख्यमंत्री निवास पर बंगाल चुनाव जीत की खुशी

झालमुड़ी खिलाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया

श्रेष्ठ शीर्ष नेतृत्व, संगठन की ताकत और जनविश्वास से मिली जीत : देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष भड़ाना

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के निवास पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को पारंपरिक बंगाली व्यंजन झालमुड़ी खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया और जीत की बधाई दी।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह विजय संगठन की मेहनत, कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं जनविश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी को आगामी समय में भी इसी ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष  ओमप्रकाश भड़ाना को पार्टी संगठन की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। उन्होंने चुनावी प्रवास के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का उन्होंने पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन किया तथा बूथ स्तर से लेकर जनसभाओं तक संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भड़ाना ने शीर्ष नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में मिली चुनावी सफलताएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचा है, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने पुनः भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि चुनावी प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क, कार्यकर्ता बैठकों एवं बूथ प्रबंधन के माध्यम से संगठन की रणनीतियों को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारा गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की रैलियों एवं जनसभाओं के सफल संचालन में भी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बनाए रखा गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ