Ticker

6/recent/ticker-posts

देवनानी की महाराष्ट्र के राज्यपाल और मंत्रीयों से शिष्टाचार मुलाकात

देवनानी की महाराष्ट्र के राज्यपाल और मंत्रीगण से शिष्टाचार मुलाकात

देवनानी ने राज्यपाल को एक वर्ष नवाचारों का पुस्तक, विधान सभा डायरी, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट किया

देवनानी की महाराष्ट्र के राज्यपाल और मंत्रीगण से शिष्टाचार मुलाकात

देवनानी की राज्यपाल और मंत्रीगण से हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

देवनानी की महाराष्ट्र के राज्यपाल और मंत्रीगण से शिष्टाचार मुलाकात


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की। देवनानी ने राधाकृष्णन को पुष्प गुच्छ, राजस्थान विधान सभा में एक वर्ष नवाचारों का पुस्तक, राजस्थान विधान सभा की डायरी, कैलेण्डर व राजस्थान विधान सभा का स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल राधाकृष्णन ने भारतीय नववर्ष के अनुसार प्रकाशित की गई डायरी प्रकाशन की अभूतपूर्व पहल के लिये देवनानी को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय नववर्ष के अनुसार डायरी का प्रकाशन से नई पीढ़ी के लोगों को विक्रम संवत और तिथियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

देवनानी की मंत्रीगण से मुलाकात

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुंबई में महाराष्ट्र के सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री आशीष शैलार और कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा से शिष्टाचार मुलाकात की। श्री देवनानी ने शैलार और लोढ़ा को पुष्प गुच्छ, राजस्थान विधान सभा में एक वर्ष नवाचारों का पुस्तक, राजस्थान विधान सभा की डायरी, कैलेण्डर व राजस्थान विधान सभा का स्मृति चिन्ह भेंट किया। देवनानी की की शैलार से अजमेर में बन रहे आईटी पार्क के संबंध में चर्चा हुई। देवनानी से मंत्रीगण ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लोढ़ा मूलतः राजस्थान के जोधपुर जिले के निवासी है। देवनानी की लोढ़ा से राजस्थान और जोधपुर के संदर्भ के साथ पूर्व न्यायाधीश गुमान मल लोढा के बारे में भी बातचीत हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ