Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धू सभा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 11 व 12 मई को उदयपुर में

सिन्धू सभा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 11 व 12 मई को उदयपुर में

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। 
भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आगामी 11 व 12 मई 2025 को सिन्धू महल, जवाहर नगर, उदयपुर में आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा करेगें।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में सभा के राष्ट्रीय सरंक्षकगण, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, महिला व युवा शाखा के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, मुख्य शाखा के साथ मातृशक्ति व युवा के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री भी सम्मिलित होगें।

प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि बैठक 11 मई को सांय 4 से प्रारम्भ होकर 12 मई को दोपहर 2 बजे तक अलग अलग सत्रों में आयोजित की गई है। बैठक में सभी शाखाओं के पदाधिकारियों की ओर से कार्ययोजना पर विचार, प्रान्तवार कार्ययोजना तैयार करना व चर्चा, सदस्यता अभियान व संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा के साथ सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा 2025 के आयोजन पर भी चर्चा की जायेगी। 

उदयपुर संभाग प्रभारी प्रकाश फूलाणी ने बताया कि बैठक के सफल आयोजन के लिये कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है जिसमें पंजीयन, आवास, भोजन, मंच व्यवस्था, यातायात टोली सम्मिलित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ