Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना : 37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने वितरित की स्कूटी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत शुक्रवार को 37 दिव्यांगो को बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर में आयोजित समारोह के दौरान स्कूटी वितरित की गई। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति के किसी अंग में कमी हो सकती है लेकिन इनकी क्षमताएं सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा अधिक होती है। इनको सामान्य जीवन उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के माध्यम से अजमेर जिले के लिए 77 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 

उन्होंने कहा कि इन दिव्यांगो को स्कूटी मिलने से इनका जीवन व्यापन आसान होगा। दिव्यांग रोजगार करने के साथ ही सम्मान से जीवन जी सकेंगे। बधिर विद्यालय के द्वारा जनसहयोग के माध्यम से मानवता के लिए कार्य किया जा रहा है। यह सराहनीय है। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को सहृदयता के साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सयुंक्त निदेशक जय प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना से शुक्रवार को 37 दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया। इससे पूर्व 40 स्कूटियां  वितरित की जा चुकी है। इन 77 स्कूटियों में 2 अतिरिक्त पहिए जोड़े गए है। साथ ही दिव्यांगों को हेलमेट भी प्रदान किए गए। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, सोम रतन आर्य, बधिर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सन्त कुमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ