Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

जिला कलक्टर ने 66 प्रकरणों की की सुनवाई, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में किया गया।

जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी वीसी रूम में हुआ। इसमें जिला कलक्टर लोक बन्धु ने 66 प्रार्थियों के अभाव अभियोग सुने। जनसुनवाई में सड़कों की मरम्मत, खातेदारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने, पाइपलाइन डालने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत कराने, राशन की केवाईसी, राशन में परिवार के सदस्यों का विवरण अपडेट करने, पेयजल की पाइपलाइन, चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, पेंशन, जनआधार अपडेट कराने, पेंशन स्वीकृत कराने, नाले एवं नालियों की सफाई के सम्बन्ध में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई की राज्य स्तर से वीसी के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि सरकार द्वारा जनसुनवाई के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की गई है। इसके अन्तर्गत माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तर पर जनसुनवाई होती है। अप्रेल माह के तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। अजमेर जिले की जनसुनवाई कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में हुई। इसमें 66 प्रकरण प्राप्त हुए। इन प्रकरणों को निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों को अग्रेसित किया गया। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों में की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अवगत कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ