Ticker

6/recent/ticker-posts

नित्या हर्ष को किया सम्मानित

नित्या हर्ष को किया सम्मानित

नित्या हर्ष को किया सम्मानित 

जोधपुर (अजमेर मुस्कान)। दसवीं सीबीएससी बोर्ड में 99.2% अंक प्राप्त करने वाली नित्या हर्ष को एक सादे समारोह में श्री मंडलेश्वर महादेव मंदिर महामंडलेश्वर 1008 शांति स्वरूपानंद गिरी पीठाधीश्वर चारधाम मन्दिर, उज्जैन ने अपने कर कमलो से दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया । 

महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने बताया कि श्रीमंडलेश्वर महादेव के पाटोत्सव एवं भगवान परशुराम मूर्ति का अनावरण एवं प्राणप्रतिष्ठा के समारोह में ये सम्मान दिया गया । मण्डलनाथ के सचिव प्रेम प्रकाश जोशी एवं कोषाध्यक्ष गिरिराज पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने नित्या को शॉल, पूर्व जे डी ए के चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़ ने माला विधायक देवेंद्र जोशी ने मण्डलनाथ महादेव का स्मृति चिन्ह प्रदान किया । नित्या हर्ष ने बताया कि मेरी माता डॉ प्रज्ञा हर्ष एवं पिता प्रोफेसर डॉ आशुतोष के साथ मेरे दादा प्रोफेसर डॉ एल एन हर्ष पूर्व कुलपति के मार्गदर्शन में 7 घण्टे रोज अध्ययन करती रही । भविष्य में मेडिकल सर्जन बनने का सपना देखने वाली नित्या ने अब दिन में 10 घण्टे का अध्यन शुरू कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ