अजमेर। वन मंडल अजमेर की रेंज नसीराबाद में बामणिया तालाब पर मंगलवार 11 फरवरी को सुबह 6.30 बजे से 9 बजे तक पक्षी मेला का आयोजन किया जायेगा।
उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने बताया कि पक्षी मेला में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी, मुम्बई के पक्षी विशेषज्ञ सुजीत नरवडे द्वारा पक्षियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायेगी। मेले में अधीनस्थ समस्त वनकर्मी भी मौजूद रहेगे।
0 टिप्पणियाँ