लायंस क्लब आगाज की नई कार्यकारिणी गठित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायंस क्लब जोधपुर आगाज की लायनेस्टिक वर्ष 2026- 27 की नई टीम का गठन किया गया ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष लायन शशि मेहता, सचिव- लायन मंजू गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन- मंजू मेहता को बनाया गया । पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन किरण बिहानी ने बताया कि नई टीम को सभी ने माला पहनाकर,गाना गाकर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी । क्लब एडमिनिस्ट्रेटर नीता जैन की शादी की सालगिरह मनाई गई । वर्तमान अध्यक्ष लायन शशि त्रिवेदी एवं सचिन लायन मधु राठी ने सभी के सहयोग से शानदार कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया ।


0 टिप्पणियाँ