डॉ. एस.एल. हर्ष हुए सम्मानित
जोधपुर (अजमेर मुस्कान) । भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायाधीश संजीव पुरोहित ने कहा अधर्म एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना साथ ही आदर्श, त्याग एवं कर्म को ध्यान रख कर आगे बढ़ना है ।
डेको के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको), जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. एस.एल. हर्ष को पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पर्यावरण पुरस्कार दिया गया । समारोह संयोजक एवं सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. आनंद राज पुरोहित ने बताया कि डॉ. हर्ष पिछले 50 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत कार्यरत हैं । कार्यक्रम में न्यायाधिपति संजीव पुरोहित ने परशुराम का प्रतीक चिन्ह, आईएएस अधिकारी आशीष मिश्रा ने साफा, विधयक देवेंद्र जोशी ने सम्मान पत्र, एडवोकेट आनंद पुरोहित ने दुपट्टा एवं माला एवं डॉ नागेंद्र शर्मा ने फालसा देकर सम्मानित किया।
डॉ. हर्ष ने वर्ष 1978 से सुन्दरलाल बहुगुणा के साथ जुड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई। अब तक वे 5 लाख से अधिक पौधे रोपित कर चुके हैं। पिछले 30 वर्षों से वे जैविक खेती जिसमे एक लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार की ट्रेनिंग आपने मोरिंगा मिशन और अजोला मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता का विस्तार कर रहे हैं।आपके द्वारा 300 निशुल्क नेत्र शिविर लगाए।2000 पर्यावरण प्रदर्शनी लगा चुके हैं।
उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा महाराजा गजे सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें मारवाड़ रत्न, मारवाड़ गौरव, वीर दुर्गादास,बाबा रामदेव लाइफटाइम अचीवमेंट सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है।
डॉ. हर्ष ने पर्यावरण विषय पर 7 पुस्तकें, 1994 से डेको मिरर नामक द्विमासिक पत्रिका तथा 1000 से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं। वे जलग्रहण, वर्मी कम्पोस्ट, सूक्ष्म जीव संवर्धन और वर्षा जल संचयन जैसी सरकारी परियोजनाओं से भी जुड़े रहे हैं तथा देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में वे आईसीएफआरई, देहरादून की कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं।
यह सम्मान उनके दीर्घकालीन समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुकरणीय योगदान का प्रतीक है।कार्यक्रम में सर्वब्राह्मण के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा ने अतिथियों का स्वागत किया । जिला अध्यक्ष डॉ आनन्द राज पुरोहित ने आभार व्यक्त किया । अजय व्यास ने मंच संचालन किया।

0 टिप्पणियाँ