Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

अजमेर। श्रीअजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा एवं महासचिव रमेश लालवानी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने महासंध के नाम से लेटर पैड छपवाकर उसके शुकवार सायंकाल 5 बजे से रविवार 22 मार्च तक अजमेर बन्द की झूंठी खबर छापकर नीचे अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा एवं महासचिव रमेश लालवानी लिखकर दोनो के मोबाईल नम्बर लिखकर और आटो घुमाकर लोगो को भ्रमित करने का कार्य किया।


मोहन लाल शर्मा एवं महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में ही माननीय प्रधान मंत्री के द्वारा की गई अपील के अनुसार समस्त बाजारो को 22 मार्च रविवार को बन्द करने की विधिवत विज्ञप्ति एवं सूचना जारी की गई है। मोहन लाल शर्मा ने भ्रामक जानकारी फैलानी वालो के विरूद्व प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ