Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : घर के दरवाजे और छतों पर खड़े होकर बजाई तालियां और थालियां

अजमेर। हरि ओम कॉलोनी विकास समिति (रजि.) चन्द्रवरदाई नगर अजमेर के पदाधिकारियो ने कोरोना वायरस से बचाव के उपाय करने हेतु कॉलोनी वासियों से अनुरोध किया कि अपने धरो में ही रहें। रविवार को दिनभर जनता कर्फ्यू के दौरान धर के अन्दर ही रहने के पश्चात शाम 5 बजे धर के गेट और छतों एवं  गैलेरियों से ही थाली एवं तालियां बजाकर सेवा में लगे सफाई कर्मियो, सुरक्षा कर्मियो, पुलिस कर्मियों, चिकित्सको, चिकित्सा से जुड़े कर्मियो, देश की सुरक्षा से जुड़े कर्मियो का अभिनन्दन किया और उनकी सेवाओं की सराहना की गई। 


कॉलोनी की महिला विंग की संरक्षक नोसर देवी गुर्जर, महासचिव भावना शर्मा, सचिव सागर मीणा, प्रचार सचिव रमेश लालवानी, ब्रिजेश गोयल, प्रभुलाल गुर्जर, अंकित गुर्जर, बाबूलाल महावर, संदीप गुप्ता, अंगूरी देवी, चेतन लालवानी, वर्षा दुहिलानी, सुधन वर्मा, देवेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य ने अपने निवास के बाहर थाली एवं ताली बजाकर अभिवादन किया। 


भावना शर्मा ने बताया कि हमारे देश भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी भी हम सबके स्वास्थ्य के प्रति हमें सजग कर रहे है।इसलिए हम सबका दायित्व है कि हम सब आगामी आदेश तक धर के अन्दर ही रहे और 31 मार्च तक कम से कम बाहर जाये और भीड़ भाड़ में जाने से बचे। हरि ओम कॉलोनी के सचिव सागर मीणा ने बताया कि हरि ओम कॉलोनी के निवासियो को धर में ही रहने का अनरोध करने वालो में अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, प्रचार सचिव रमेश लालवानी,संदीप गुप्ता,सुधन वर्मा, गंगाराम दुहिलानी, गुलाब देवी वर्मा, बृजेश गोयल, मनीष ढेनवाल, अश्विनी दुहिलानी आदि सम्मलित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ