अजमेर पुलिस द्वारा की गई है नाकाबंदी
सोमवार को एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने की लोगों को समझाइश
अजमेर। राजस्थान लॉक डाउन के बाद जनता कर्फ्यू में मंगलवार सुबह से ही अजमेर पुलिस की सख्ती नजर आयी, क्योंकि सोमवार को लोग बेफिक्र होकर सरकार के लॉक डाउन के आदेशों को धत्ता बताते हुए सुबह से देर शाम तक सड़कों पर दिखे। इसलिए मंगलवार सुबह से पुलिस को लोगों के साथ सकती करनी पड़ रही है। पुलिस द्वारा सड़कों पर नाकाबन्दी की गई है। बेवजह वाहन चलाने वालों से पूछताछ कर उन्हें वापस घर लौटाया जा रहा है और गाड़ियों के चालान भी किये जा रहे हैं। केवल आवश्यक सेवाओं पर जाने वालों को ही जाने दिया जा रहा है।
इन सभी हालतों की जिमेदार वो लोग है जी पर राज्य सरकार के 31 मार्च तक लॉकडाउन का सोमवार को कोई असर नहीं दिखा था। लोग अजमेर के सभी क्षेत्रों में कॉलोनियों में सड़कों पर कार, जीप, ऑटो, दोपहिया वाहन चलाते रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़कों पर बेकार घूमते लोगों को समझाया। कई लोग तो बिना मास्क-रूमाल बांधे घूमते रहे। फिर भी लोग सड़कों पर देर शाम तक घूमते रहे।
अजमेर पुलिस ने मंगलवार सुबह से ही शहर के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी की है। दोपहिया-चौपहिया वाहन चलाने वालों से पूछताछ की जा रही है। केवल आवश्यक सेवाओं पर जाने वाले कर्मचारियों को छोड़कर आमजन को वापस घरों में लौटाना शुरू कर दिया है। पुलिस सकती से लोगों को समझा रही कि राज्य सरकार के निर्देशों की पालना नहीं हुई तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ