अजमेर। विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने तथा राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य को लॉक डाऊन किये जाने के कारण विशेष परिस्थितियों में जिले से बाहर जाने वाले यात्रियों की सुविधार्थ वाहनों के पास जारी किये जायेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में (देहान्त, गंभीर बीमारी आदि) में किराये के वाहन को लेकर जिले से बाहर जाने वालों को वाहन के पास जारी किये जायेंगे। इसके लिए अजमेर शहर के लिए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अजमेर तथा संबंधित जिला परिवहन अधिकारी एवं समस्त तहसीलदार को अपने अपने क्षेत्रों में पास जारी किये जाने के लिए अधिकृत किया गया है।
0 टिप्पणियाँ