अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के समय नागरिक सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा लॉकडाउन के समय आमजन को राहत प्रदान कराने के उद्देश्य से सात अलग अलग स्थानों पर समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल मधु पाटनी व लायन विकास ललवानी का सेवा सहयोग लेते हुवे सैंकड़ो जरूरतमन्दों को राहत प्रदान कराई गई।
क्लब अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने बताया कि फायसागर रोड़ पर अन्नपुर्णा सेवा फाउंडेशन पर चल रही भोजन सेवा में क्लब द्वारा प्रतिदिन रसोई के कार्य मे आने वाली सामग्री दिलाई जा रही है इस सेवा से आज 1500 व्यक्तियों ने भोजन ग्रहण किया, अजमेर के अंचल के विभिन्न स्थानों सहित स्लम एरिया बाबूगढ़ की पहाड़ी पर रहने वाली पचास माताओं को रोटी बनाने हेतु आटा भेंट किया गया साथ ही पाल बिछला व दातानगर क्षेत्र में चावल के कट्टे वितरित किये गए।
क्लब के पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने जानकारी दी कि पुष्कर व ग्राम कड़ेल के आसपास के ऐसे व्यक्तियों को वॉशेबल 3 लहर के फ़ेसमास्क व ग्राम कड़ेल के एक सो बीस बच्चो व बड़ो के लिए ड्रेस भिजवाई गई यह सेवा आर्य सेवा समिति कड़ेल के संयोजक वीरप्रकाश सोनी द्वारा कल ग्रामवासियों में दे दी जाएगी
क्लब सचिव लायन अनिलकुमार छाजेड़ ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे बताया कि कल भी इसी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराकर राहत प्रदान की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ