Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबूगढ़ में रहने वाली 50  महिलाओं को आटे का वितरण

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा बाबूगढ़ में रहने वाले 50 जरूरतमंद महिलाओं को रोटी बनाने के लिए क्लब के सेवाभावी सदस्य लायन विकास ललवानी के सहयोग से आटा का वितरण किया गया। 
  
क्लब के अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने बताया कि क्लब द्वारा नियमित अजमेर के विभिन्न स्लम एरिया में जाकर फ़ूड पैकेट्स के अलावा सुखी खाद्य सामग्री भी भेंट की जा रही है इसी कड़ी में लायंस क्लब अजमेर नारीशक्ति की अध्यक्ष लायन मंजुला जैन के नेतृत्व में क्लब की सेवा से 50 परिवार को रोटी बनाने के लिए आटे का वितरण किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ