Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11-12 अप्रैल को कोलकत्ता में


केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11-12 अप्रैल को कोलकत्ता में

समाज विकास के मुद्दों पर होगा गहन चिंतन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की चतुर्थ केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकता के आचार्य महाप्रज्ञा महाश्रमण आश्रम में महासभा अध्यक्ष महेश विजय कोटा की अध्यक्षता में 11-12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी । 

महासभा की मीडिया समिति के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र गांधी ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा, आगे होने वाले कार्यक्रम, समाज उत्थान के कार्यों पर चर्चा की जाएगी । प्रधानमंत्री राजीव विजय ने बताया कि 11 अप्रैल को अपराह्न 3.15 बजे उद्घाटन सत्र, 4.15 बजे प्रथम सत्र होगा । रात्रि 7.30 बजे म्यूजिकल सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । 12 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे बैठक का द्वितीय सत्र होगा । अपराह्न 1.15 बजे अंतिम सत्र एवं तत्पश्चात शहर भ्रमण होगा । पूर्व महासभाध्यक्ष सी पी विजयवर्गीय ने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से प्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे । 

महामंत्री रघुनंदन विजय एवं कार्यालय मंत्री बृजेश विजय ने बताया कि बैठक में महाधिवेशन कराए जाने के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी । शिक्षा एवं रोजगार संबंधित योजन, युवाओं के विकास एवं सामाजिक भागीदारी पर भी चिंतन किया जाएगा । कोलकत्ता में होने वाली इस बैठक के लिए डार कैपिटल रमेश रक्षिता विजयवर्गीय को कार्य दायित्व सौंपा गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ