Ticker

6/recent/ticker-posts

संगीत में वह ताकत है जो टूटा हुआ दिल भी जोड़ सकती है : डॉ नासिर मोहम्मद

संगीत में वह ताकत है जो टूटा हुआ दिल भी जोड़ सकती है :  डॉ नासिर मोहम्मद

संगीत में वह ताकत है जो टूटा हुआ दिल भी जोड़ सकती है :  डॉ नासिर मोहम्मद 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर शहर का आवाज ए मौसीकी संगीत समूह के सुरमई संगीत कार्यक्रम मे अजमेर के एक होटल में गीत संगीत कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन एडमिन प्रणय नंदी के सानिध्य में किया गया । 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय के संगीत के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर नासिर मोहम्मद थे उन्होंने कहा कि संगीत वह ताकत है जो टूटा हुआ दिल भी जोड़ सकती है एक अच्छा गायक वही है जो दिल से गाता है और दिल तक पहुंचता है!

प्रकाश जेठरा ने बताया कि कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने समां बांध लिया और झूमने व नाचने लगे। इस अवसर ललित मिश्रा, दयाल प्रियानी, भारती नंदी, प्रणय नंदी, डॉ नसीर मोहम्मद,डॉ मेनोंन फातिमा, सुनील मनवानी, प्रकाश जेठरा, अनूप गौड़, राकेश गौड़, अशोक दरयानी, यज्ञदत्त शर्मा, गुलाब खत्री, आर.एस. अग्रवाल, रिपू अग्रवाल, ज्योति गंगवानी, मुकुल कपूर, रविकुमार गर्ग, जे सी सिन्हा, सतीश यादव, राजेंद्र काकड़ा आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मंत्र मुग्ध कर दिया । संचालन ललित मिश्रा ने किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ