Ticker

6/recent/ticker-posts

निशानेबाजी होती है हर इंसान के डीएनए में : विक्रम सिंह

निशानेबाजी होती है हर इंसान के डीएनए में : विक्रम सिंह

निशानेबाजी होती है हर इंसान के डीएनए में : विक्रम सिंह

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर जिला स्तरीय पर भव्य निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सम्राट पृथ्वीराज चौहान एक ऐसे महान तीरंदाज थे जिन्होंने वर्ष 1192 के तराइन युद्ध में हार एवं बंदी बनाए जाने के उपरांत शासक मोहम्मद गौरी का शब्दभेदी बाण विद्या से वध किया। तीरंदाजी एवं निशानेबाजी ऐसे खेल है जो हर इंसान के डीएनए में होता है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860 में जयंती के अवसर पर रविवार को राजस्थान पुलिस के सेवानिर्वत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह राठौड़ ने उक्त उद्बोधन लोहागल रोड स्थित करणी स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स अकैडमी पर आयोजित राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में दिया।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूली, महाविद्यालय एवं संस्थान के छात्र-छात्राए भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री राठौर ने कहा कि समय के साथ खेलों में सुविधाओं व आधुनिक तकनीकी के चलते माहौल बदला है। इससे विश्व स्तरीय हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिताओं, एशियन गेम्स एवं ओलंपिक में पदक जीत रहे।

समारोह के अध्यक्ष उप-परिवहन आयुक्त वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा पीढ़ी के लिए एक बेहतर मंच है जहां अपनी प्रतिभा अनुसार प्रदर्शन करते हैं करते हुए देश का नाम रोशन कर सकते हैं उन्होंने वहां उपस्थित जनसमुह का आह्वान किया है कि देश की को सड़क दुर्घटना रहित बनाने के लिए यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना होगा। आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ का अनुसार समारोह में विशिष्ट अतिथि कॉमन कॉज सोसायटी के महासचिव विनीत लोहिया, गोविंदगढ़ के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह शेखावत, आयोजन संयोजक पुरुषोत्तम तेजवानी उपस्थित रहे।

आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ के अनुसार प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूल जिसमे महेश्वरी पब्लिक स्कूल, चचियावास व वैशाली नगर, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर, दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं प्रेसिडेंसी स्कूल के छात्र-छात्राऐं भाग ले रहे है। इसके अतिरिक्त ब्रह्मा स्पोर्ट्स शूंटिंग अकैडमी, करणी स्पोर्ट्स अकैडमी रामगंज, एसपीसी शूटिंग रेंज, करणी स्पोटर्स शूटिंग ब्यावर के शूटर भाग ले रहे है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन समिति के सदस्य मनोज कुमार, वी.सी. शर्मा, राजेन्द्र सिंह, शहजाद खान, विलियम डेरिक, संग्राम सिंह शेखावत, विनोद जादौद, राजेन्द्र सिंह भाटी ने अतिथियों को स्मृति भेंट किये साथ ही आयोजन समिति से दिवंगत निर्मल सिंह राठौड के आकस्मिक निधन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि अर्पित की।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र 17 मई को पृथ्वीराज स्मारक पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रदान किये जायेगे। इस आयोजन में नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण, भारत विकास परिषद (मुख्य), पृथ्वीराज चौहान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र, मदस विश्वविद्यालय, भारतीय इतिहास संकलन समिति तथा सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति, अजमेर का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ