Ticker

6/recent/ticker-posts

तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ

तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ

तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ

171 अरब हस्तलिखित श्रीरामनाम महामंत्रों की स्थापना

श्रीराम नामालय में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन


पुष्कर (अजमेर मुस्कान)। तीर्थराज पुष्कर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पंच पीपली के पास सुधाबाय रोड स्थित श्रीराम नामालय में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ सुबह 9 बजे किया जाएगा। यह विशेष आयोजन श्रीरामनाम परिक्रमा समारोह समिति के तत्वावधान में राम नाम सतत् परिक्रमा शुभारंभ महोत्सव के रूप में आयोजित होगा।

संयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि इस भव्य आयोजन में हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही रामसखा आश्रम पुष्कर के महंत नंदशरणदास जी महाराज, निर्मलधाम के महंत डॉ. रामेश्वरानंद, नांद गोशाला के महंत समताराम जी, डोडियाना पीठ सांवरिया सेठ के महंत शत्रुघ्नदास जी महाराज, शांतानंद उदासीन आश्रम के महंत हनुमानराम जी तथा नृसिंह मंदिर अजमेर के महंत श्याम सुंदर शरण जी सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा।

संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजमेर महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान और विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के मंत्री कौशल गौड़ का मार्गदर्शन भी मिलेगा। मुख्य अतिथि के रूप में नरेश मूलचंदानी उपस्थित रहेंगे, जबकि आनंद अरोड़ा, जितेंद्र खंडेलवाल, देवेंद्र गर्ग, रमेश तापड़िया, रमाकांत बाल्दी, गिरधारी मंगल, हनुमान दयाल बंसल, अनिल आसनानी, संजय गोयल और रमेश मोटवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

श्रीराम नामालय के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण

श्रीराम नामालय के प्रथम चरण का कार्य 22 अप्रैल 2023 से प्रारंभ होकर पूर्ण हो चुका है, जिसके साथ ही संस्था का प्रधान कार्यालय पुष्कर में स्थापित कर दिया गया है। श्रीमानव मंगल सेवा न्यास के अधीन संचालित श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक से अब तक देशभर के लगभग 70 हजार सदस्य जुड़ चुके हैं और इसकी करीब 150 शाखाएं संचालित हो रही हैं।

राम नाम लेखन के लिए निशुल्क पुस्तिकाएं उपलब्ध

संस्थापक पं. बालकृष्ण पुरोहित के अनुसार, यह अद्वितीय पहल रामभक्ति का प्रतीक है। अब तक 171 अरब से अधिक बार राम नाम लिखकर संग्रहित किया जा चुका है। 7 अप्रैल 1987 को स्थापित इस बैंक द्वारा राम नाम लेखन के लिए निशुल्क पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। पुस्तिका पूर्ण होने पर उसे संग्रहित कर संबंधित साधक के खाते में दर्ज किया जाता है और संस्था इसका कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखती है।


राम नाम दुखों का निवारण और सुख-शांति का स्रोत

श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक का उद्देश्य पूरे देश में राम नाम के माध्यम से आध्यात्मिक समृद्धि फैलाना है। संकलित 171 अरब से अधिक रामनाम न केवल अजमेर बल्कि पूरे राष्ट्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि राम नाम में अपार शक्ति निहित है, जो हर दुख का निवारण कर सुख और शांति प्रदान करती है। इसी शक्ति के बल पर हनुमान ने लंका विजय में सफलता प्राप्त की थी।

श्रीराम नामालय में स्थापित श्रीराम नाम महामंत्र

देशभर के लगभग 100 से अधिक स्थानों पर रामनाम परिक्रमा के आयोजन हो चुके हैं, जिनमें जयपुर के गोविंददेव जी मंदिर परिसर भी शामिल है। अरबों हस्तलिखित महामंत्रों को सुरक्षित रखना और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना चुनौतीपूर्ण होने के कारण पूर्व योजना के अनुसार इन्हें सबसे पहले पुष्कर स्थित श्रीराम नामालय में स्थापित किया गया है। यहां विशाल भवन में श्रद्धालुओं के ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

संयोजक महेंद्र जैन मित्तल एवं लेखराज सिंह राठौड़ के अनुसार समिति के संरक्षक पूरन सिंह चौहान एवं संस्थापक पंडित बालकृष्ण पुरोहित के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में महेंद्र जैन मित्तल एवं लेखराज सिंह राठौड़ स्वागत सत्कार समिति शशि प्रकाश इंदौरिया, किशन गुर्जर, कैलाश सिंह भाटी, वृतिका शर्मा, दीपचंद श्रीया, अक्षय जैन, राजेश गर्ग, मुकुल अग्रवाल, प्रचार-प्रसार समिति, विजय कुमार, टेंट व्यवस्था समिति रेशु पाराशर, किशन शर्मा भोजन समिति- गोपाल जादम, उमराव सैनी, मुकेश सोनी सक्रिय भूमिका निभाएगे। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था रहेगी

प्रेस वार्ता में पूरण सिंह चौहान, बालकृष्ण पुरोहित, सत्यनारायण भंसाली, कंवल प्रकाश किशनानी, विजय मौर्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ