लायंस क्लब : वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य
प्रभुजनों के जाने हालचाल
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा आज दाहिरसेन स्मारक स्थित जय अंबे सेवा संस्थान के वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया गया ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग द्वारा घोषित प्रांतीय स्लोगन आओ खुशियां बांटे के तहत आज वृद्धाश्रम में रहने वाले प्रभुजनों के साथ लायन कमल शर्मा एवं लायन डिक्की शर्मा ने वैवाहिक वर्षगांठ मनाई । साथ ही क्लब सदस्यों ने समय बिताते हुए उनके हाल चल जाने । उनकी जरूरतों को पूछा गया । उनको कचौड़ी, समोसे, जलेबी, फल इत्यादि खिलाकर तृप्ति की । इस अवसर पर लायन आर पी गुप्ता, लायन भागवती गुप्ता, लायन भरत खंडेलवाल, लायन महेश सोमानी, लायन नरेश भाटिया, लायन अशोक शर्मा, लायन अभिलाषा शर्मा, लायन जे एल अग्रवाल, लायन सूरज गुप्ता, लायन महेश गुप्ता, स्नेहलता सहित अन्य मौजूद थे । संस्था के व्यवस्थापक ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

0 टिप्पणियाँ