Ticker

6/recent/ticker-posts

रामनिवास धाम ने जरूररतमंदों के लिए प्रशासन को सौंपी एक लाख रू की राशन सामग्री

शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। कोरोना संक्रमण को लेकर चल रहे लोक डाउन के दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री मुहैया कराने के लिए रामनिवास धाम ट्रस्ट की ओर से शनिवार को एक लाख रू की राशन सामग्री आज प्रशासन को सिर्पुद की गई। 


रामद्वारा के व्यवस्थापक विजय त्रिपाठी ने बताया कि रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरू स्वामी रामदयाल महाराज के निर्देशन में रामद्वारा से यह सामग्री 200 परिवारों के लिए मुहैया करायी गयी। इसमें 20 क्विंटल आटा, 2 क्विंटल शक्कर, 2 क्विंटल दाल, दो क्विंटल आलू, दो क्विंटल तेल व 2 क्विंटल चावल दिये गये है। इसकी लागत लगभग एक लाख रू है। इस मौके पर संत शंभुराम, संत रामस्वरूप, संत रामानुराग, विजय त्रिपाठी, जयराम, रामबक्ष दाखेड़ा, अविनाश शर्मा मौजूद रहे।


यह सामग्री राशन किट तैयार कर उपखंड अधिकारी श्वेता चोहान की ओर से शाहपुरा के जरूरतमंद लोगों को मुहैया कराये जायेगें। उल्लेखनीय है कि जगतगुरू स्वामी रामदयाल महाराज कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री (जिला कलेक्टर भीलवाड़ा) कोष में पांच पांच लाख रू की राशि दे चुके है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ