Ticker

6/recent/ticker-posts

रेलवे एम्पलॉइज द्वारा दवाइयों का वितरण "घर के द्वार सेवा कार्य" छठे दिन भी रहा जारी

अजमेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन, अजमेर द्वारा जारी दवाइयों का वितरण घर के द्वार का सेवा कार्य छठे दिन भी जारी रहा।


मोहन चेलानी ने बताया मेडिकल शाखा के सचिव राकेश लाल इस कार्य के लिए अपनी ड्यूटी के अलावा रोजाना 3-4 घंटे अतिरिक्त सेवाएं दे रहे है। यूनियन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं ने गत 6 दिनों में 125 घरों में दवाइयां पहुंचाई है। शनिवार वैशाली नगर, पंचशील नगर, धोला भाटा, अजय नगर और तोपदड़ा क्षेत्र में साथी राकेश लाल, साथी पवन, साथी बिजॉय, साथी राव ने दवाइयां पहुंचाई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ