जोधपुर (Ajmer Muskan) I संत नामदेव ट्रस्ट व सिंधी सेंट्रल पंचायत की ओर से सरदारपुरा स्थिति मॉडर्न स्कूल में बुधवार को सिन्धी भाषा का अध्यन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
महेश खेतानी ने बताया कि समाजसेवी पीताम्बर होतचंदानी व हेमन्त कलवानी के सहयोग से सिन्धी भाषा मे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को साथ मे सिन्धी अध्यपिका शोभा मंगलानी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर भरत आवतानी, जेठानन्द लालवानी आदि मौजूद थे। स्कूल डायरेक्टर तरुण मंगलानी, शक्ति सिंह रावलोत, सेवाराम मंगलानी, वी डी दवे ने सहयोगियों आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ