अजमेर (अजमेर मुस्कान)। एचकेएच विद्यालय में होली एवं फागोत्सव मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्या मधु गोयल तथा प्रधानाध्यापिका रीना करना ने शाला परिवार की ओर से विद्यालय चेयरमैन मोतीलाल ठाकुर, अध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर तथा विद्यालय निदेशिका किरण ठाकुर का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं होली की बधाइयां दी।
स्टाफ सेक्रेटरी ममता विष्णु ने सभी का फूलों द्वारा स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् संगीत अध्यापिका रितु माथुर ने होली का गीत प्रस्तुत किया तथा प्रीति और ग्रुप ने राधा कृष्ण के भजनों से सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ फाग और होली के गीतों ने समां बांध दिया। इसी क्रम में अध्यापिका वर्षा जैन की हास्य-व्यंग्य प्रस्तुति से सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। अध्यापिका मंजुला सालवी व खुशबू खंडेलवाल ने अपनी नृत्य प्रस्तुति द्वारा सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में सभी लोगों ने फूलों से होली खेली ।
मंच का संचालन अध्यापिका नीलम सोनी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रवृत्ति प्रभारी ज्योति गोयल ने किया।
विद्यालय अध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर ने होली की बधाइयाँ देते हुए जीवन को सफल और आनंदमय बनाने का संदेश दिया। विद्यालय प्राचार्या मधु गोयल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा समाज को बुराइयों से मुक्त करके ही सच्चे अर्थों में होली मनाई जा सकती है।
0 टिप्पणियाँ