Ticker

6/recent/ticker-posts

सावन माह में माताओं-बहनों के साथ सतरंगी लहरिया महोत्सव का आयोजन

सावन माह में माताओं-बहनों के साथ सतरंगी लहरिया महोत्सव का आयोजन

ऑपरेशन सिन्दूर देश की बहनों के रक्षा सूत्रा की ताकत का परिचय - देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया नारी शक्ति का सम्मान

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सावन मास में मातृशक्ति द्वारा आयोजित सतरंगी लहरिया महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने मातृशक्ति का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। महोत्सव में सावन के पवित्रा माह की झलक चारो और दिखाई दी। समस्त महिलाएं लहरिया परिधान पहने आई थी। इनके साथ-साथ उपस्थित बालिकाएं भी लहरिया पोषाक में आई। सतरंगी लहरिया महोत्सव ने परम्परागत पहनावे के साथ उत्सव मनाने का एक अवसर प्रदान किया। देवनानी ने कहा कि देश की महिलाएं आज पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही है। केन्द्र और राज्य सरकार हर कदम पर मातृशक्ति के साथ है। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि भारतीय नारी संयम, शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक है। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता देश की बहनों की ओर से अपने जांबाज सैनिकों की कलाई पर बांधे गए रक्षा सूत्र की परिणीति है। भारतीय संस्कृति में सावन को त्यौहारों का मास कहा जाता है। इसमें सतरंगी लहरिया महोत्सव का आयोजन त्यौहरों की खुशी को और बढ़ाएगा। सावन मास में राखी भी आती है। रक्षा बन्धन बहनों का ही त्यौहार है। आगामी रक्षा बन्धन में भी बहनें अपने भाईयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधेगी। महोत्सव में केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के स्वावलंम्बन और स्वाभिमान से जुड़ी प्रदर्शनी भी आयोजित  की गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा बन्धन के पवित्र त्यौहार को अपनत्व से जोड़ने के लिए स्वयं के हाथ से बनी रखी बांधने का आह्वान किया है। इससे रक्षा सूत्र के साथ अपनी भावनाएं भी जुड़ जाती है। इससे भाईयों को कार्य करने की शक्ति मिली है। इस प्रकार भाई और बहिन साथ मिलकर भारत को गौरवान्वित करने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही इस अभियान में अजमेर भी पीछे नहीं है। सैनिकों के साहस को सलाम करते हुए यहां की बहने भी निरंतर सैनिक भाईयों की कलाई पर सलामती की प्रार्थना और शौर्य की प्रेरणा के रूप में रक्षा सूत्र बांधती आई है और बाधंती रहेगी।

उन्होंने कहा कि देश मौजूदा वक्त में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही आत्मरक्षक भी बन रहा है। इसमें सबसे महती भूमिका हमारी बहनें निभा रही है। महिला मोर्चा के ओर से आयोजित महोत्सव को नारी शक्ति और नारी समर्पण के भाव के साथ जोड़ते हुए कहा कि संसार नारी शक्ति के बिना शून्य है। इसमें बहनों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान किया। सतरंगी लहरिया महोत्सव में सावन बाजार का भी आयोजन किया गया। इसका भी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अवलोकन किया गया। इसमें सौन्दर्य सामग्री के साथ-साथ लहरिया परिधान, गिफ्ट, हैम्पर, राजपूती वस्त्र, डिजायनर जूतियां, स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री, स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ, गुजराती भोजन, हैण्डीक्राफ्ट आईटम, ज्वैलरी आदि थे।

देवनानी ने कहा कि सतरंगी महोत्सव के माध्यम से नारी शक्ति को नई ऊर्जा मिल रही है। इससे महिलाएं परिवार को सकरात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करेगी। इनके जीवन में नवीन उत्साह का संचार होगा। महिला शक्ति सम्पूर्ण समाज को आगे ले जाने वाली शक्ति होती है। इस महिला शक्ति में उत्साह होने से समाज भी उत्साहयुक्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई है। जन-धन खाते खोलने से आरम्भ हुआ। यह सिलसिला अब तक अनवरत जारी है। इस दौरान उज्जवला, ड्रोन दीदी, नमो दीदी जैसे नवाचार भी किए गए। इससे देश की महिलाएं सशक्त हुई। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। महिलाओं  को मिसेज लहरिया, सर्वोत्तम परिधान, सर्वोत्तम चूड़ा, सर्वोत्तम मेहन्दी, सर्वोत्तम नृत्य तथा सर्वोत्तम गायिका सम्मानों से सम्मानित किया गया। टीना गुप्ता, शलिनी शर्मा, वीना राजपुरोहित, मानसी जैन, नृत्याक्षा परफोमिंग आर्ट, अरूणा टांक, अर्मिला, वर्षा भाट, प्रीति जैन, दिव्यांशी, प्रियांशी, भूमिका राजपूत, सोनम, तरूणा जांगिड़, रीया शर्मा, मनस्वी पारीक, सुमन राठौड़, वियुष्ठी पंवार, भावना तोषनीवाल सहित महिलाओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन, अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना एवं वंदना नोगिया, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा की महिलाएं उपस्थित रहे। 


बहनों के साथ उठाया गोल गप्पे का लुत्फ

राजस्थानी संस्कृति के अनूठे आयोजन सतरंगी लहरियां महोत्सव में शामिल होते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बहनों के साथ खुशी के पल बिताएं। इस दौरान श्री देवनानी ने स्टॉल पर बहनों के साथ पानी पूरी का भी आनन्द उठाया। पारम्परिक सतरंगी आयोजन के बीच उन्होंने अपने हाथों से बहनों को सबसे प्रिय पानी पूरी के स्वाद का भी अनुभव कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में बहनों ने भी अपने बड़े भाई के हाथ से इस स्वाद का लुत्फ उठाया और साथ ही ढेरों शुभाशीष दी।


बहनों के साथ निभाई बड़े भाई ने परम्परा

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने आयोजन से उत्साहित बहनों के बीच पहुंचकर उनके सहयोग और सम्पर्ण की प्रशंसा करते हुए उनके साथ उनके ही अंदाज में खुशी के लम्हे गुजारे। लहरिया अंदाज में नृत्य कर रही बहनों के बीच पहुंचकर उनका भी उत्साहवर्धन किया और अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। 

बहनों ने देवनानी के साथ उत्साहपूर्वक ली सेल्फी

आयोजन के दौरान सावन माह के उत्साह और उमंग को चार चांद लगाते हुए बहनों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी के आगमन के साथ ही उनके बीच पहुंचकर विकास योजनाओं का आभार जताते हुए सेल्फी लेने की होड़ मच गई। देवनानी की ओर से किए गए कार्यों के साथ खुद को जोड़ते हुए अजमेर की विकास यात्रा में खुद को सहभागी बनाने के ऐतिहासिक चित्र भी संजोए रखने के लिए सेल्फी का सिलसिला लगातार जारी रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ