Ticker

6/recent/ticker-posts

फाग उत्सव के साथ चुनाव संपन्न, चंद्रशेखर दवे बने अध्यक्ष

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन के तत्वावधान में बजरंगगढ़ सर्किल स्थित जयपुर जंगल में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।



फाग उत्सव के साथ चुनाव संपन्न, चंद्रशेखर दवे बने अध्यक्ष

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्रीमांली ब्राह्वाण समाज, अजमेर ने धूमधाम से गुलाब के फूलो एवं गुलाल के साथ बडे जोश एवं उत्साह के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्त्ता ओमकार लाल दवे की अध्यक्षता में लोहागल रोड स्थित बम बम बाबा की बगीची पर आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में समाज की जानी मानी हस्ती (वरिष्ठ आर.ए.एस.) अधिकारी राजस्थान लोक सेवा आयोग की सयुक्त सचिव महिला ऋषिवाला श्रीमाली द्वारा माला एवं उपरना भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि बालिका को शिक्षा एवं बच्चों को संस्कारित बनाएं । साथ ही सभी महिलाओं ने भी मुख्य अतिथि को गुलदस्ता एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मनीष दवे (जालोर) ने अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन आमंत्रित किये। जिसमें केवल एक ही नामाकंन  चन्द शेखर दवे सेवानिवृत अधिकारी रेलवे का प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी द्वारा बार बार कोई अन्य समाज बन्धु भी नामाकंन देना चाहता हो तो आमंत्रित किया गया किंतु अन्य कोई नामाकंन नही आने से चन्द्र शेखर दवे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष चन्द्रशेखर दवे द्वारा समाज के सभी माननीय सदस्यो द्वारा उनका निर्विरोध निर्वाचित करने पर आभार व्यक्त किया एवं तन मन धन से सबका सहयोग लेकर सेवा कार्य करने की घोषणा की। इस शुभ अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज अजमेर की नव प्रकाशित निर्देशिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषो ने होली के गीत एवं भजनो द्वारा कार्यक्रम में समा बांध दिया। अंत में महालक्ष्मी की स्तुति के साथ आरती की गई एवं प्रसाद वितरित किया गया ।  अन्त में उपाध्यक्ष  ओ. एम. शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ