Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रेमप्रकाश बने स्थानीय सभा के अध्यक्ष

प्रेमप्रकाश बने स्थानीय सभा के अध्यक्ष

प्रेमप्रकाश बने स्थानीय सभा के अध्यक्ष

विजयवर्गीय वैश्य सभा की कार्यकारिणी ने ली शपथ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पलटन बाजार स्थित विजयवर्गीय मीरा सत्संग भवन मे विजयवर्गीय वैश्य सभा के पलटन बाजार स्थानीय सभा के अध्यक्ष पद पर  प्रेम प्रकाश विजय को निर्विरोध चुना गया। 

महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश घेवर द्वारा नए अध्यक्ष प्रेमप्रकाश विजय को कार्य भार सौंपा गया । नई कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा । 

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचंद, उपाध्यक्ष किशन विजय, महेंद्र, राजेंद्र एवं लता विजय,  सचिव राजेश विजय, कोषाध्यक्ष मुकेश विजय, ऑडिटर रमेश चंद विजय, सत्संग संयोजक अशोक विजयवर्गीय, खेल मंत्री नितिन विजय, हर्षित विजय, भवन व्यवस्थापक शंकरलाल विजय एवं गोपाल, युवा संयोजक गिरिराज विजय, मोहन विजय, सह संयोजक विजयकुमार, विकास, सुमित, लवी, सागर विजय, महिला संयोजक शारदा विजय, सदस्य प्रेमलता, शीतल, पूनम, कृष्णा एवं सरोज विजय शामिल है ।  सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ