21 जून को अजमेर बनेगा लायनिज्म का केंद्र
लायंस क्लब अजमेर आग़ाज़ का चार्टर्ड समारोह
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नवगठित लायन्स क्लब अजमेर आग़ाज़ का बहुप्रतीक्षित चार्टर्ड एवं पदस्थापना समारोह 21 जून को सायं 6:30 बजे लायन्स भवन, वैशाली नगर, अजमेर में आयोजित होगा।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर लायनिज्म की प्रांत एवं बहुप्रांत स्तर की अनेक दिग्गज हस्तियां एक मंच पर उपस्थित रहेंगी, जिससे अजमेर लायनिज्म का प्रमुख केंद्र बनेगा।
समारोह के क्लब उद्घाटनकर्ता के रूप में प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, उपप्रान्तपाल लायन सी.पी. विजयवर्गीय, कोटा नवीन सदस्यों को शपथ दिलाएंगे, जबकि पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष लायन अविनाश शर्मा, आबूरोड पदस्थापना अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश गोयल, बालोतरा होंगे। वहीं द्वितीय उपप्रांतपाल इलेक्ट लायन जितेन्द्र मित्तल, मंदसौर पूर्व प्रांतपाल लायन अरविंद चतुर, उदयपुर एवं लायन सतीश बंसल, अजमेर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
इसके अतिरिक्त संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग, क्षेत्रीय अध्यक्ष, लायन रूपेश राठी तथा लायन आशीष गर्ग, प्रायोजक क्लब अध्यक्ष, लायन्स क्लब आबू रोड अरावली भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
समारोह में चार्टर प्रेसिडेंट लायन अतुल कुमार विजयवर्गीय, चार्टर सेक्रेटरी लायन निलेश कुमार अग्रवाल एवं चार्टर कोषाध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर के नेतृत्व में क्लब की नई कार्यकारिणी का विधिवत पदस्थापन किया जाएगा।
क्लब पदाधिकारियों ने सभी लायन सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों से समारोह में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का आग्रह किया है।



0 टिप्पणियाँ