जीवदया कार्यक्रम के लिए अशोक जैन प्रांतीय सभापति नियुक्त
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए लायंस क्लब अजमेर के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन को नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने जीव दया के लिए प्रांतीय सभापति नियुक्त किया है ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा फ्लाईट् ऑफ ड्रीम्स के साथ ज्ञान , सेवा एवं सतत विकास की इस उड़ान को नई दिशा देने के लिए ये नियुक्ति की गई है । जिसमें लायन सदस्यों को जीवो के प्रति दया एवं सहानुभूति की भावना रखते हुए उनके लिए कार्य करे । जिसमें पशु पक्षियों को भोजन, पानी, चिकित्सा, रहवास आदि के लिए व्यवस्था एवं कार्य कर उन्हें प्रेरित करे । आप का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून, 2027 तक रहेगा । आपका कार्यक्षेत्र राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के लगभग 150 क्लब्स मे रहेगा ।

0 टिप्पणियाँ