चिकित्सा विभाग में नशा मुक्त भारत अभियान समारोह आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को रेल कर्मचारीयों एवं उनके परिवारजनों को शपथ दिलाते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण का आह्वान किया गया।
अजमेर मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर के चौधरी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजीत सिंह के निर्देशानुसार मंडल कार्यालय परिसर स्थित GLO डिस्पेंसरी में प्रभारी डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने स्टाफ एवं परिवारजन को शपथ दिलाई।
समारोह में सभी कर्मचारी एवं उनके परिवार जनों को नशे के भयावह परिणामों की जानकारी देते हुए इनसे दूर रहने का संदेश दिया गया। मुख्य फार्मासिस्ट सतीश कुमार सोनी एवं अंकुश जैन ने रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से प्राप्त शपथ दिलाई। साथ ही अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य एक बेहतर समाज का निर्माण करना है।
डॉक्टर चौधरी एवं डॉक्टर अजीत सिंह ने सभी रेल कर्मचारी एवं आमजन से अपील की है कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाएं। इसकी शुरुआत हर व्यक्ति व परिवार अपने घर से शुरू करें।
0 टिप्पणियाँ