शहर के 80 वार्डों की टीमों में भारी उत्साह
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सम्राट पृथ्वीराज चौहान टी-10 क्रिकेट महोत्सव का आयोजन आगामी 26 से 30 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न क्रिकेट मैदानों पर होने जा रहा है। जिसमे अजमेर नगर निगम के नये 80 वार्डों के 18 वर्ष से अधिक आयु वाले खिलाड़ियों में भारी उत्साह है।
अध्यक्ष संपत सांखला ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी तय मैदानों का निरीक्षण किया गया व तकनीकी व्यवस्थाओं के लिए बैठक 10 अक्टूबर को सांय 5 बजे स्वामी कॉम्प्लेक्स पर आयोजित की जायेगी व अजमेर के खेल प्रेमियों के लिए 11 अक्टूबर को सांय 5 बजे कचहरी रोड़ स्थित रेल्वे बिसिट पर वार्डों से खेलने वाले पूर्व व नवीन खिलाड़ी उपस्थित होगे, जिन्हें प्रतियोगिता की पूर्ण जानकारी दी जायेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टि फार्म विष्णु अवतार भार्गव से स्वामी कॉम्प्लेक्स पर 9929097232 व हाड़ा क्लिनिक, धोला भाटा से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है, सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए 9414003177, 9772244000, 9828191081, 946070770 पर संपर्क किया जा सकता है।
संरक्षक डॉ. प्रियशील हाड़ा ने बताया कि सभी मुकाबले टी-10 नॉकआउट आधार पर खेले जाने है। विजेता एवं उपविजेताओं को प्रतियोगिता की ट्रॉफी के साथ-साथ नगद पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा। खेलने वाले खिलाड़ियो को संस्था की ओर से रंगीन क्रिकेट पोशाक दी जायेगी। मुकाबले सफेद लेदर बॉल से खेले जाएंगे
0 टिप्पणियाँ