Ticker

6/recent/ticker-posts

बोर्ड सचिव ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

बोर्ड सचिव ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

बोर्ड सचिव ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मुख्य परीक्षा-2026 के क्रम में मंगलवार को प्रथम पारी में माध्यमिक स्तर की गणित तथा द्वितीय पारी में उच्च माध्यमिक स्तर की चित्रकला विषयों की परीक्षाएं सम्पन्न हुई। बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड व सहायक निदेशक राजीव चतुर्वेदी द्वारा 4 परीक्षा केन्द्रों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कायड़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घूघरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचियावास व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरवर का औचक निरीक्षण किया गया।

बोर्ड सचिव ने बताया कि द्वितीय पारी में सम्पन्न हुई चित्रकला परीक्षा के समय में परिवर्तन किया गया था। इसकी अनुपालना में समस्त राजस्थान के परीक्षा केन्द्रों पर उक्त परीक्षा शान्तिपूर्ण तथा पूर्ण गोपनीयता व शुचिता के साथ सम्पन्न हुई। निरीक्षण के दौरान बोर्ड सचिव द्वारा केन्द्राधीक्षकों द्वारा संधारित किए जा रहे दस्तावेजों, प्रलेखों व वीक्षक उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, केन्द्र पर समुचित प्रकाश आदि अन्य व्यवस्थाओं का मुआयना किया गया। आगामी परीक्षाओं के सफल व सुचारू संचालन हेतु केन्द्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के क्रम में विशेषाधिकारी परीक्षा श्रीमती नीतू यादव व अन्य अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ