मेंटल हेल्थ पर अधिकाधिक कार्य करे : गर्ग
लायंस क्लब : प्रांतपाल की सद्भावना यात्रा संपन्न
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग की सद्भावना यात्रा बजरंगगढ़ सर्किल स्थित होटल के सभागृह में क्लब अध्यक्ष लायन अशोक शर्मा की अध्यक्षता में कराई गई ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्लब की सेवा गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी देने एवं प्रांत द्वारा निर्देशित कार्यक्रम से अवगत कराने के लिए प्रांतपाल की अधिकारिक यात्रा कराई गई । क्लब सचिव लायन सूरजप्रकाश गुप्ता ने सचिवीय प्रतिवेदन पढ़ा । कार्यक्रम संयोजक लायन एन के गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर प्रांतपाल के हाथों सेवा कार्य भी संपन्न कराए गए, जिसमें लायन अजय गोयल एवं वंदना गोयल की ओर से जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन , गुलाबबाड़ी स्थित स्कूल में बच्चों को स्वेटर, स्टेशनरी प्रदान किए गए । प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम मेंटल हेल्थ के लिए कार्य करे । आज के चिंतायुक्त जीवन में हर व्यक्ति समस्याग्रस्त है । हमें जीवनशैली में बदलाव कर तनावमुक्त जीवन जी सकते है । साथ ही मिशन 1.50 को क्रियान्वित कर इंटरनेशनल प्रेसीडेंट के आह्वान को पूरा करे । अतिथियों ने मेलविन जॉन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की गई । ध्वज वंदना लायन अभिलाषा शर्मा ने की । प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन एवं संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग ने भी उद्बोधन दिया ।
पूर्व प्रांतपाल लायन सुधीर सोगानी, लायन विनोद गुप्ता, लायन सुरेश बंसल, लायन अजय गोयल, महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी, लायन आशीष अग्रवाल, लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन मालती खंडेलवाल, लायन विमला गुप्ता, लायन नीता गुप्ता, लायन सुबोध गर्ग, लायन संतोष गोयल, लायन स्नेहलता गुप्ता, लायन जे एल अग्रवाल, लायन रश्मि गुप्ता , लायन शाही गर्ग, लायन भरत खंडेलवाल, लायन नरेश भाटिया, लायन महेश सोमानी, लायन सीमा गोयल, लायन अनिल उपाध्याय, लायन सतीश गुप्ता सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे । मंच संचालन लायन अजय अग्रवाल एवं लायन डॉ चेतना उपाध्याय ने किया । धन्यवाद ज्ञापन क्लब कोषाध्यक्ष लायन योगेंद्र सिंह ने दिया ।
इस अवसर पर अन्य क्लब से लायन मुकेश कर्णावट, लायन अशोक जैन, लायन राकेश गुप्ता, लायन मनीष शर्मा, लायन अंशु बंसल, लायन राजेंद्र गांधी, लायन शिखा सोगानी, लायन ओ पी केवलरमानी, लायन प्रदीप बंसल सहित विभिन्न क्लब के सदस्य एवं कैबिनेट मेंबर मौजूद थे ।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रांतपाल द्वारा डिस्ट्रिक पिन लगा कर सम्मानित किया गया । इस दौरान विगत दिनों दो अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

0 टिप्पणियाँ