Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 17 फरवरी को दो पारियों में होगी परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 17 फरवरी को दो पारियों में होगी परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 17 फरवरी को दो पारियों में होगी परीक्षा, सुबह माध्यमिक व दोपहर में उच्च माध्यमिक परीक्षा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार 17 फरवरी को दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुबह की पारी में माध्यमिक एवं दोपहर की पारी में उच्च माध्यमिक परीक्षा होगी।

बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि माध्यमिक कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 17 फरवरी को प्रातः 8.30 से 11.45 तक आयोजित होगी। वहीं उच्च माध्यमिक परीक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत आंशिक संशोधन किया गया है। 17 फरवरी को कम्प्यूटर विज्ञान (03)/इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस (04) विषय की सैद्धान्तिक परीक्षाएँ जो प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 11.45 होनी थी। अब यह परीक्षा मध्यान्ह 2 बजे से सायं 05.15 तक आयोजित की जाएगी। अतः सभी विद्यालय एवं परीक्षार्थी सूचित होंवे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ