अजयमेरु प्रेस क्लब में साहित्यधारा गोष्ठी संपन्न
वरिष्ठ साहित्यकार विनोद सोमानी हंस का शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजयमेरु प्रेस क्लब सभागार में रविवार, 15 फरवरी को मासिक संगोष्ठी "साहित्यधारा" का आयोजन हुआ।
गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप वरिष्ठ साहित्यकार विनोद सोमानी हंस उपस्थित हुए जिनका क्लब अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार पारीक एवं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण जाला द्वारा शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ के सी शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं व्यंग्यकार प्रदीप गुप्ता द्वारा किया गया।कार्यक्रम संयोजक साहित्यकार उमेश चौरसिया द्वारा सभी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ के सी शर्मा द्वारा पत्रकार कल्याण कोष हेतु इक्कीस हजार रूपये एवं श्याम सोमानी द्वारा ग्यारह हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई।
गोष्ठी में डॉ रमेश अग्रवाल, अनंत भटनागर, डी एल त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, उमेश चौरसिया, रजनीश मैसी , वसुंधरा सोमाणी, आरजे अंजनी पारीक, अनिता यादव, रामावतार यादव, जयगोपाल प्रजापति, तस्दीक अहमद, संदीप पांडे, पूर्णिमा पाठक, राजकुमार पारीक, डॉ पूनम पांडे, नीता भटनागर, सियाराम तालेपा, मोहिनी देवी भाट, रमेशचंद भाट, डॉ के सी शर्मा, कुलदीप खन्ना, गौरव दुबे, विजय शर्मा, सुनीता जैन रूपम, डॉ पुष्पा क्षेत्रपाल, डॉ लाल थडानी ,दीपशिखा क्षेत्रपाल ने गीत, ग़ज़ल, छंद, मुक्त आदि विभिन्न विधाओं में अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं।


0 टिप्पणियाँ