Ticker

6/recent/ticker-posts

बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा की तबियत बिगड़ी

बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा की तबियत बिगड़ी,

बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा की तबियत बिगड़ी, बोर्ड प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पहुंचाई चिकित्सकीय सहायता

बालिका को दिया उपचार, बाद में अतिरिक्त समय देकर दिलाई परीक्षा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई।  बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने तुरंत अधिकारियों से बात कर उसे चिकित्सा सहायता दी। जानकारी के अनुसार छात्रा परीक्षा कक्ष में बैठकर प्रश्नपत्र हल कर रही थी, तभी उसे अचानक बीपी की समस्या उत्पन्न हो गई। परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

उस समय बोर्ड सचिव राठौड़ कंट्रोल रूम में बैठकर परीक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत संबंधित एसडीएम से दूरभाष पर संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया और आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की।

सूचना के बाद उपखण्ड अधिकारी  अभिमन्यू सिंह कुंतल एवं तहसीलदार सुरेन्द्र गुर्जर ने मौके पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए। स्कूल में तत्काल डॉक्टर को भेजा गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री सीता राम गोयल भी विद्यालय पहुंचे। चिकित्सक द्वारा छात्रा को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इससे उसकी स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ। अधिकारियों ने छात्रा के स्वास्थ्य की पूरी निगरानी सुनिश्चित की और उसे आवश्यक आराम उपलब्ध कराया।

मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बोर्ड ने छात्रा को उपचार के बाद परीक्षा पूर्ण करने हेतु अतिरिक्त समय भी प्रदान किया, ताकि उसकी शैक्षणिक हानि न हो। बोर्ड प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि में सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ