Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : बोर्ड प्रशासक राठौड़ ने किया गोपनीय कार्यों व कंट्रोल रूम का निरीक्षण

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : बोर्ड प्रशासक राठौड़ ने किया गोपनीय कार्यों व कंट्रोल रूम का निरीक्षण

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : बोर्ड प्रशासक राठौड़ ने किया गोपनीय कार्यों व कंट्रोल रूम का निरीक्षण

सचिव व अधिकारियों में ली जानकारी

स्वयं जांच कर देखी व्यवस्थाएं

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक व संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने शनिवार शाम बोर्ड कार्यालय में परीक्षा से संबंधित गोपनीय कामकाज व कंट्रोल रूम सहित तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सचिव व अन्य अधिकारियों से कामकाज की जानकारी ली। राठौड़ ने निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित किसी भी काम को पूरी गंभीरता के साथ संपादित किया जाए।

संभागीय आयुक्त राठौड़ शनिवार शाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां परीक्षा से संबंधित गोपनीय कामकाज की जानकारी ली। सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ व अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बोर्ड कार्यालय से निर्बाध रूप से परीक्षा सामग्री परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाई जा रही है। वहां से परीक्षा सम्पन्न होने के बाद सामग्री मुख्यालय तक लाई जाती है। यहां विशिष्ट पद्धति से गोपनीय तरीके से उन्हें मूल्यांकन के लिए भेजा जाता है। परिवहन की विशिष्ट व्यवस्था की गई है। सभी जिलों में परीक्षा निर्बाध रूप से जारी है। सीसीटीवी, सेन्ट्रल कंट्रोल रूम एवं अभय कमांड सेन्टर्स के साथ उड़नदस्तों के माध्यम से परीक्षा पर मॉनिटरिंग की जा रही है। बोर्ड लगातार उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए भिजवा रहा है।

इसके बाद राठौड़ ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर लगाई गई पांच टेलीफोन लाइनों के माध्यम से की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वयं सभी व्यवस्थाओं को परखा। श्री राठौड़ ने निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित किसी भी कामकाज में लापरवाही ना बरती जाए। सभी कामों को पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता के साथ संपादित किया जाए। बोर्ड का उद्देश्य निर्बाध परीक्षा आयोजन एवं समय पर परिणाम जारी करना है। इसके लिए पूरी गंभीरता से प्रयास हों।

इस अवसर पर राजेश निर्वाण, गीता पलासिया, राजीव चतुर्वेदी, करण सिंह यादव व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ