Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : बोर्ड प्रशासक व सचिव ने परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : बोर्ड प्रशासक व सचिव ने परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : बोर्ड प्रशासक व सचिव ने परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति्त सिंह राठौड़ द्वारा शनिवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान जयपुर के परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी केन्द्रों का निरीक्षण किया।

बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ ने जयपुर के 3 परीक्षा केन्द्रों आदर्श विद्या मंदिर झोटवाड़ा, शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमेल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खातीपुरा तथा शहीद मेजर आलोक माथुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झोटवाड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा की प्रक्रिया की निगरानी करना और यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही है।

बोर्ड प्रशासक ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्राधीक्षकों से संवाद किया व उनके द्वारा संधारित किए जा रहे वीक्षक उपस्थिति रजिस्टर, अभिलेखो व अन्य दस्तावेजो का अवलोकन भी किया गया साथ ही परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था तथा परीक्षा केन्द्र पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त केन्द्राधीक्षकों को आगामी परीक्षाओं के लिये आवश्यक सुझावों के साथ ही आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान कोई भी अनियमितता नहीं पायी गयी और व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गई। निरीक्षण के दौरान दिलीप कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, जयपुर भी उनके साथ रहे।

बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के क्रम में बोर्ड सचिव श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ व सहायक निदेशक श्री राजीव चतुर्वेदी द्वारा भी 3 परीक्षा केन्द्रों, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंज तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज का औचक निरीक्षण किया गया। विशेषाधिकारी परीक्षा श्रीमती नीतू यादव द्वारा भी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ