Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिए निर्देश, सफाई कर्मचारी हड़ताल का निकाले तार्किक समाधान

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिए निर्देश, सफाई कर्मचारी हड़ताल का निकाले तार्किक समाधान

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिए निर्देश, सफाई कर्मचारी हड़ताल का निकाले तार्किक समाधान

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। शहर में गत दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर निर्देशों के बाद प्रशासनिक स्तर पर वार्ताओं का दौर तेज हुआ है। हड़ताल का तार्किक एवं सर्वसम्मत समाधान शीघ्र निकल सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा इस संबंध में संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इसमें कर्मचारियों की मांगों, शहर की स्वच्छता व्यवस्था तथा आमजन को हो रही असुविधा पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। देवनानी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समस्या का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ निकाला जाए। कर्मचारियों के हित सुरक्षित रहते हुए शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण में शहर की स्वच्छता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले दिनों से विभिन्न वार्डों में जमा कचरे को हटाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों एवं संसाधनों की व्यवस्था की जाए। इसके तहत वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर सफाई कार्य को तेज गति से प्रारंभ करने की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे शीघ्र ही सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौटने की संभावना है।

देवनानी ने कर्मचारियों की मांगों को भी गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर पर लगातार प्रयास किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारी नगर व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी जायज मांगों पर संवेदनशीलता से विचार किया जाना आवश्यक है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आमजन को मूलभूत सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ