केसर चंदन युक्त पुष्पों से खेली होली
राधा कृष्ण एवं खाटू श्याम की सजाई झांकी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम का फाग एवं रास महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि मथुरा वृंदावन की मनोज एंड कंपनी के कलाकारों ने राधा कृष्ण एवं खाटू श्याम के रूप में सजकर रास लीला रचाई । फाग गीतों पर शानदार नृत्य किया । इस दौरान होली के गीतों पर महिलाओं ने केसर चंदन युक्त विभिन्न रंगों की फूलों की पत्तियों से होली खेली। पुष्पवर्षा की गई । मुख्य अतिथि प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति के प्रतीक है । इनसे जीवन में उल्लास एवं उमंग बना रहता है ।
कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन, संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग, पूर्व प्रांतपाल लायन सुधीर सोगानी, क्लब अध्यक्ष लायन अशोक जैन, सचिव लायन सूरजप्रकाश गुप्ता, लायन विनोद गुप्ता, लायन सुरेश बंसल, लायन अजय गोयल, महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी, लायन आशीष अग्रवाल, लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन एन के गुप्ता, लायन मालती खंडेलवाल, लायन विमला गुप्ता, लायन नीता गुप्ता, लायन सुबोध गर्ग, लायन संतोष गोयल, लायन स्नेहलता गुप्ता, लायन अभिलाषा शर्मा, लायन जे एल अग्रवाल, लायन रश्मि गुप्ता , लायन शाही गर्ग, लायन भरत खंडेलवाल, लायन नरेश भाटिया, लायन महेश सोमानी, लायन सीमा गोयल , लायन अनिल उपाध्याय, लायन सतीश गुप्ता, लायन अजय अग्रवाल, लायन डॉ चेतना उपाध्याय , क्लब कोषाध्यक्ष लायन योगेंद्र सिंह ने दिया ।
इस अवसर पर अन्य क्लब से लायन मुकेश कर्णावट, लायन अशोक जैन, लायन राकेश गुप्ता, लायन मनीष शर्मा, लायन अंशु बंसल , लायन राजेंद्र गांधी, लायन शिखा सोगानी, लायन ओ पी केवलरमानी, लायन प्रदीप बंसल सहित विभिन्न क्लब के सदस्य एवं कैबिनेट मेंबर मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ