दीक्षा मंगलानी ने यूजीसी-नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि एम.कॉम. (EAFM) अंतिम वर्ष की छात्रा दीक्षा मंगलानी ने दिसंबर 2025 में आयोजित UGC-NET परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
दीक्षा की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता का परिणाम है, बल्कि यह वाणिज्य विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण परंपरा और शैक्षणिक वातावरण की भी प्रमाणिकता को दर्शाती है। यूजीसी-नेट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना किसी भी विद्यार्थी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है, जो उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलती है।
विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने दीक्षा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षा मंगलानी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की कामना की है। आशा है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहेंगी।

0 टिप्पणियाँ